फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में रासायनिक उर्वरकों का करें संतुलित प्रयोग: डॉ. रेखा

विज्ञापन
औराई के लोकमनपुर गांव आयोजित कृ​षि गोष्ठी। स्रोत विभाग
विज्ञापन
औराई ब्लाॅक के लोकमनपुर गांव में सोमवार को कृषि केंद्र बेजवां के तरफ से खेत बचाओ अभियान की शुरूआत की गई। गांव में किसानों को टिकाऊ खेती का पाठ पढ़ाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक का उपयोग एवं प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक करना है। केंद्र की प्रभारी डॉ. रेखा सिंह ने किसानों को खेत की उर्वरता बनाए रखने और रासायनिक उर्वरकों के संतुलित उपयोग के लिए प्रेरित किया। कृषि प्रसार विशेषज्ञ डॉ. आरपी चौधरी ने किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए जागरूक किया। बताया, इसमें लागत कम होती है और मिट्टी की गुणवत्ता अच्छी रहती है। साथ ही साथ उत्पाद की गुणवत्ता बेहतर होती है। पशुपालन विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार यादव ने किसानों को गोबर से कंपोस्ट एवं जैविक खाद तैयार करने की विधि बताई, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ाई जा सकती है। मौके पर मृदा विज्ञान विशेषज्ञ ताराचंद बैरवा, किसान राम रतन बिंद, अमरजीत बिंद, रामपति बिंद, सुरेश बिंद, सावित्री देवी, मंजू देवी सहित कुल 29 कृषक एवं कृषक महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें