फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरतमंदों को दिलाएं जरूरी सुविधाएं

विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जिला महिला अस्पताल का जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपस्थित मरीजों के रिश्तेदारों से चिकित्सालय में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने जरूरतमंदों को सुविधाएं मुहैया कराने को कहा। अस्पताल की व्यवस्था से वह संतुष्ट दिखे। जिलाधिकारी ने प्रभारी सीएमएस डॉ. प्रकाश चंद्र झा को टीकाकरण की सूचना बाहर दीवार पर चस्पा कराने के निर्देश दिए। जिससे टीकाकरण कराने के लिए लोग निर्धारित दिन पर ही आएं। उन्होंने सभी डॉक्टरों की उपस्थिति और सभी वार्डों में बेड एवं भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल में ऑपरेशन के बाद भर्ती मरीजों के नाश्ते एवं खाने की व्यवस्था की गुणवत्ता की जांच की। डीएम ने वार्डों में साफ-सफाई का भी निरीक्षण किया। ऑपरेशन थिएटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां संबंधित डॉक्टरों से दो दिन में हुए आपरेशनों के बारे में पूछा। ऑपरेशन थिएटर से संबंधित सभी कर्मचारियों की उपस्थिति के बारे में भी जाना। एसएनसीयू वार्ड के निरीक्षण के दौरान वहां पर भर्ती बच्चों के रिश्तेदारों से जिलाधिकारी ने मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीएनसीवार्ड का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर बने कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर पर हो रहे टीकाकरण की जानकारी प्रभारी सीएमएस से ली। दवाओं के स्टॉक रूम का भी निरीक्षण जिलाधिकारी ने किया। दवाओं की उपलब्धता की जानकारी के साथ ही दवाओं की मांग से लेकर पूर्ति तक की पूरी प्रक्रिया के बारे में जिलाधिकारी ने जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला महिला अस्पताल की व्यवस्थाओं से वह संतुष्ट दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें