फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएसपी से कम दाम से खरीदने वालों के खिलाफ कानून लाए सरकार

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर माँगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के धरना प्रदर्शन को संबोधित करते वरिष्ठ नेता राष्ट - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। धान क्रय केंद्रों पर किसानों के धान की खरीद करने और नमी के नाम पर अनावश्यक रूप से हो रही कटौती को रोकने की मांग को लेकर जिला तथा शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों का हक मारने वाले बिलों पर सरकारी खाट सम्मेलन तो कर रही है, लेकिन किसानों का दर्द नहीं सुन रही है। प्रदेश सरकार भी किसानों के सभी फसलों पर एमएसपी से कम दाम से खरीदने वालों के खिलाफ कानून लाए जिससे बिचौलियों पर कार्रवाई की जा सके। जिला उपाध्यक्ष राजमंगल यादव ने कहा जब पराली जलती है तो उसका धुंआ विधानसभा में पहुंच जाता है लेकिन किसानों का धान 1100 रुपया में बिकता है तो किसी को पता नहीं चलता। धरने को राष्ट्रकुंवर सिंह, रामजपित पांडेय, राजकुमार राय, संजय यादव, धर्मेद्र सिंह, अनिल कुमार राय, कुंवर श्यामनारायण सिंह, ब्रह्मानंद पांडेय, नजीर अहमद,अनिल जायसवाल, अकरम प्रेमियर,शिवाजी कन्नौजिया, विनोद कुमार,ओबैदुल्लाह अंसारी,नेसार अहमद आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें