कोपागंज में हियुवा के फलहार कार्यक्रम फलहार करते जिला संयोजक अजय कुमार सिंह और अन्य कार्यकर्ता।
- फोटो : MAU
कोपागंज। नवरात्र पर हिंदू युवा वाहिनी कोपागंज ब्लाक और नगर इकाई की तरफ से नगर के एक मैरेज हाल में फलाहार का आयोजन किया। इस दौरान भारी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर फलाहार किया। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि सनातन धर्म का प्रचार करना और उसे विश्व स्तर पर स्थापित करना ही हिंदू युवा वाहिनी का मुख्य कार्य है। फलाहार सनातन परंपरा का अंग है। इसका जितना आयोजन होगा उतना ही सनातन परंपरा का प्रचार होगा। ब्लाक अध्यक्ष संजय विश्वकर्मा ने संगठन को हर गांव तक पहुंचाना है ताकि हिंदुत्व को और मजबूत किया जा सके। इस दौरान महंत गुलाब दास, महंत कन्हैया दास, देवेंद्र राजभर, राजीव मौर्य, राजहंस, कोपागंज श्रवण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, देवब्रत व हिमांशु वर्मा आदि मौजूद रहे।