मधुबन तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत गजियापुर के बगही पुरवा में बिजली बिल को लेकर प्रदर्शन करते ग?
- फोटो : MAU
दुबारी। बिजली विभाग की तरफ से अधिक बिल भेजने से नाराज मधुबन तहसील क्षेत्र के गजियापुर के बगही पुरवा के बिजली उपभोक्ताओं ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि तीन वर्ष पूर्व बिजली विभाग द्वारा फ्री कनेक्शन नाम पर आधार कार्ड सभी उपभोक्ताओं से लिया गया था। अभी छह माह पूर्व विद्युतीकरण कार्य पूरा हुआ है। बिजली बिल अब 14 हजार से लेकर 18 हजार तक बिल बकाया बताया जा रहा है। बिजली बिल देना मुश्किल हो रहा है। पूर्व विधायक अमरेश चंद पांडेय सहित विभागीय अधिकारियों से शिकायत किया गया। प्रदर्शनकारियों में लालती बिंदु, प्रभावती, राजमति चंदा, हंसरावती, विमल, शांति, कोशिला, शहोदर, बेचनी, मंजू, चचंरावती, लाची, पूनम, ज्ञांती, सुभागी, रीता, राबड़ी, समित्रा ,कृषनावती, दुलारी आदि शामिल रहे। इस बाबत जेई रवि कुमार का कहना कि अगर पहले से बिजली उपयोग करते हैं तो बकाया बिल की वसूली होना तय है।