रानीपुर ब्लॉक क्षेत्र के खुरहट रानीपुर मुख्य मार्ग के बकरी गेट से नोहरेपुर गांव तक जाने वाली एक किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई है। सड़क पर मरम्मत कार्य न होने से नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि एक किलोमीटर का मार्ग रानीपुर-खुरहट मुख्य मार्ग को जोड़ता है।
विज्ञापन
यह सड़क ग्रामीणों के लिए जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय और तहसील मुख्यालय तक पहुंचने का रास्ता है, लेकिन लंबे समय से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों को कई बार ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है। प्रदर्शन करने वालों में सौरभ, चंदू, अंगद, अभिषेक, मनीष, सुरेश, अभय आदि शामिल थे।