फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल का दाम बढ़ने पर विरोध

Sat, 03 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
पेट्रोल का दाम बढ़ने पर विरोध
विज्ञापन
 डीजल और पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।इस दौरान घोसी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी राष्ट्र कुंवर सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हर मोर्चे पर असफल है। एक तरफ जनता जहां बिजली, पानी, महंगाई, गुंडागर्दी और  अराजकता से परेशान हैं वहीं सरकार द्वारा पेट्रोल एवं डीजल के दाम में भारी वृद्धि का बोझ जनता के ऊपर डाल रही है। कहा कि मूल्य वृद्धि किसी भी कीमत पर वापस होनी चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन राना खातून, खालिद अंसारी, रामजपित पाण्डेय, नंद किशोर सिंह, शशिकांत राय, हंसनाथ तिवारी, रामचंद्र राय, रामचंद्र तिवारी, रामबहादुर सिंह आदि शामिल रहे।मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार पेट्रोल डीजल के दामों में वृद्धि से नाराज मुहम्म्दाबाद गोहना ब्लाक कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने शुक्रवार को शहीद चौराहा पर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध जताया।

देश में किसानों की आत्महत्या के लिए भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को जिम्मेदार बताया और भाजपा को झूठे वादों व इरादों वाला दल बताया। पहले से दाल, व सब्जी की महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी को अब पेट्रोल व डीजल मंहगा होने का विपरीत असर का सामना करना पडेंगा। डीजल व पेट्रोल मंहगा होने की सूचना पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार को किसान, व्यापारी व गरीब जनता का विरोधी बताते हुए मुहम्मदाबाद गोहना के शहीद चौराहा पर महेंद्र सोनकर के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका व भाजपा व मोदी के खिलाफ नारेबाजी किया।
विज्ञापन


इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि देश के किसान महंगाई व बर्बाद खेती के चलते आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी लगातार विदेशों में घूम रहे हैं और अपनी छवि बनाने में मशगूल है। वरिष्ठ नेता महेंद्र सोनकर ने कहा कि देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए समय समय पर वह कश्मीर व आतंकवाद का मुद्दा उठाकर लोगों का ध्यान भटका रहें है। अन्य नेताओं ने भी पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को महंगाई पर विपरीत असर बताते हुए इसे वापस लिए जाने की मांग किया।
विज्ञापन



पुतला  फूंकने व विरोध जताने वालों में प्रमुख रूप से छोटेलाल, बालमुकन्द, सिकंदर प्रसाद, पप्पू खान, मुकेश यादव,मुनीर अहमद,आदि रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें