फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यादव जी की लव स्टोरी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
जाति के नाम पर बनी फिल्म के विरोध में प्रदर्शन करके यादव समाज के लोग। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा के नवीन गल्लामंडी परिसर में सामूहिक विवाह में मौजूद युगल।
विज्ञापन
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने समाज की महिलाओं की छवि बिगाड़ने के प्रयास का लगाया आरोप
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
वलीदपुर। उत्तर प्रदेश में हाल ही में आई फिल्म घूसखोर पंडत के बाद अब एक और फिल्म अपने शीर्षक को लेकर विवादों में घिर गई है। यादव जी की लव स्टोरी फिल्म को लेकर यादव समाज में नाराजगी है।
मंगलवार को मुहम्मदाबाद गोहना रेलवे स्टेशन के सामने भुअर अखाड़ा के बैनर तले यादव समाज के लोगों ने प्रदर्शन कर फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व भुअर अखाड़ा के अध्यक्ष विजय शंकर यादव पहलवान ने किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोग हाथों में तख्तियां लेकर फिल्म के विरोध में नारेबाजी की और प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। कहना था कि किसी विशेष जाति को केंद्र में रखकर फिल्म बनाना समाज में वैमनस्य फैलाने का काम करता है।
विजय शंकर यादव ने कहा कि पहले घूसखोर पंडत जैसी फिल्म आई और अब यादव जी की लव स्टोरी बनाई गई है, जो पूरी तरह अनुचित है। आरोप है कि फिल्म में यादव समाज की महिलाओं की छवि को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे समाज की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है।
चेतावनी दी कि यदि फिल्म के प्रदर्शन पर रोक नहीं लगाई गई तो समाज व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगा और सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगा। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस भी तैनात रही।
विज्ञापन

इस दौरान अनिल यादव प्रधान, राजेंद्र यादव, अनिरुद्ध यादव, आयुष यादव, रोहित यादव, विमलेश यादव, अमन यादव, संतोष यादव, दुष्यंत यादव, मोनू यादव, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें