फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विद्यालय के विलय के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
अहिरौली प्राथमिक विद्यालय को मर्ज किए जाने के विरोध करते ग्रामीण।संवाद
विज्ञापन
फतहपुर मंडाव। दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के अहिरौली प्राथमिक विद्यालय को तीन किलोमीटर दूर पेयरिंग करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन किया। विद्यालय के सामने खड़े होकर नारेबाजी की। उन्होंने विद्यालय को गांव में ही संचालित करने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा कि 50 से कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों का एक किमी की दूरी पर स्थित विद्यालय में विलय करना है। लेकिन अहिरौली प्राथमिक विद्यालय का तीन किमी दूर जजौली कंपोजिट विद्यालय में विलय कर दिया गया है। जानकारी होते ही स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता बृहस्पतिवार की सुबह अहिरौली विद्यालय के सामने पहुंचकर नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन कर रहे ग्राम प्रधान रमेश यादव, बागेश्वरी सोनी, प्रेमशिला आदि ने बताया कि नियम के विरुद्ध विद्यालय का तीन किमी दूर विलय किया गया है। इससे छोटे बच्चों को आने-जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें