फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नाला, सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
चांदमारी इमिलिया में खोदा गया नाला। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मऊ। नगर के चांदमारी इमिलिया में नाला, सड़क निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्य में अनियमितता बरतने के विरोध में आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि नाले की ढलाई में निर्धारित मानकों के अनुसार सरिया का प्रयोग नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप था कि नाले की खोदाई मकानों की नींव से सटाकर कर दी गई, इसके परिणामस्वरूप जलभराव के कारण कई घरों को नुकसान पहुंच सकता है।
केवल निर्माण की खामी नहीं बल्कि जनता की सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ है। मुहल्लेवासियों और कार्यकर्ताओं की शिकायत के बाद भी उदासीनता बरती जा रही है। सर्वे कराकर प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित विभागों से तत्काल उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों मेंं अवधेश मौर्या, संजय राजभर, आशीष सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें