इंदारा।कोपागंज ब्लॉक क्षेत्र के रइसा गांव के चौहान बस्ती के ग्रामीणों रविवार की शाम प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि ग्रामीण शहीद मार्ग से पश्चिम सिंचाई नहर के किनारे रहते हैं। नहर पर सड़क के किनारे 11 हजार हाइटेंशन तार पहले से है। समीप से ही 33 हजार केवी का पोल गाड़ा जा रहा है जिससे समस्त ग्रामवासियों के घर के ऊपर से जा रहा है। हमेशा जान माल का खतरा बना रहेगा। प्रदर्शन करने वाले में अमित चौहान, विरेंद्र चौहान, सीमा चौहान, विजय चौहान, शिवचंद चौहान, पंकज राय आदि शामिल रहे।