बदहाल सड़क को लेकर दिया धरना
अमिला। अमिला बोझी जर्जर मुख्य मार्ग को लेकर बुधवार को झारखंडे राय यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर झारखंडे राय यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष विवेक राय ने कहा कि अमिला बोझी लभगभ 12 किलोमीटर मुख्य मार्ग जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील होकर दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा जल्द निर्माण का आश्वासन देकर ग्रामीणों को ठगा गया है। देर से सड़क निर्माण का वित्तीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया आचार संहिता की भेंट चढ़ गई है। दो विधानसभा को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर आवागमन परेशानी का सबब बन गया है। जनहित में प्रशासन को जल्द निर्माण कराना चाहिए। तकरीबन दो घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को ज्ञापन सौंपा। धरने में विवेक राय, राहुल प्रजापति, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनू आदि मौजूद रहे।