फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के लिए 200 से अधिक प्रस्ताव पारित

Mon, 02 May 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विकास के लिए 200 से अधिक प्रस्ताव पारित
विज्ञापन
नगर पालिका आने वाले समय में नगर में शीतल पेयजल और नालों की सफाई पर कार्य करेगी। सोमवार को नगर पालिका परिषद में बोर्ड की बैठक में निर्माण कार्यों, नगर में शीतल पेयजल व्यवस्था तथा वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई आदि को लेकर 200 प्रस्ताव पारित किए गए। चेयर पर्सन शाहीना अरशद जमाल ने नगर के विकास में समस्त सभासदों के सहयोग के लिये उनको धन्यवाद दिया।
विज्ञापन


साथ ही आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घूम कर काम तथा जन समस्यायें ढूंढें, इसकी प्रतीक्षा न करें कि कोई आपसे से शिकायत करे। बल्कि खुद से कमियों को ढूंढ कर उसे निस्तारित किया जाए।बैठक में नाला सफाई, नई पाइप लाइन बिछाने, नए ट्यूबवेल लगाने तथा निर्माण संबंधी कुल 200 से अधिक प्रस्ताव पारित किए गए।

इसके अतिरिक्त जनता को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सभी वार्डों में एक एक वाटर कूलर लगाए जाने के प्रस्ताव तथा अस्तूपुरा, भिखारीपुरा, रघुनाथपुरा, हैदर नगर, छीतनपुरा, जफर नगर, खेदूपुरा सहित 10 मुहल्लों में मिनी ट्यूबवेल लगाने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। मीटिंग में यह भी तय किया गया कि हर जगह पानी की समस्या है, इस लिए बरसात होने से पहले पानी का कोई नया कनेक्शन नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


न ही नई पाइप लाइन को ट्यूबवेल से जोड़ा जाएगा।  संचालन अरशद जमाल ने किया तथा गुफरानुल हई ने एजेंडा प्रस्तुत किया जिसे सभासदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया। बैठक में अधिशासी अधिकारी विद्यासागर यादव, अधिशासी अभियंता निर्माण, अधिशासी अभियंता(जल) कमलेश पांडेय, राकेश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें