मऊ। अनुदानित महाविद्यालय स्ववित्तपोषित (संविदा) शिक्षक संघ के तत्वावधान मेंडीसीएसकेपीजी कॉलेज कैंपस में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्राध्यापकों का चल रहा धरना सोमवार को जारी रहा। धरने को अनुमोदित स्ववित्तपोषित (संविदा) प्राध्यापकों तथा संविदा कर्मचारियों तथा महाविद्यालय छात्र-संघ के पदाधिकारियों ने धरने को समर्थन दिया। इस दौरान डॉ. एसपी. सिंह दीक्षित, डॉ. जफर अहमद, डॉ. रफीक अहमद, डॉ.पीके पांडेय, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव,डॉ.बृजेंद्र सिंह, डॉ. घनश्याम दुबे, डॉ. प्रशांत पांडेय, मनोज उपाध्याय, अशोक मिश्रा, रामविलास आदि शामिल रहे।