फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठवें दिन जारी रहा प्राध्यापकों का धरना

विज्ञापन
वेतन वृद्घि की मांग को लेकर डीसीएसके पीजी कालेज में धरने पर बैठे अनुदानिक महाविद्यालय स्ववित्तप - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज के वर्षों से संचालित स्ववित्त पोषित पाठ्यक्रमों में कार्यरत समस्त संविदा प्राध्यापकों का कालेज परिसर में चल रहा धरना रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि महाविद्यालय का प्रबंध तंत्र प्राध्यापकों की मांगों के प्रति अनजान बना है। धरने में छात्र नेताओं ने भी समर्थन दिया। कहा कि प्रबंध समिति को इनकी मांगों को बिना शर्त मान लेना चाहिए, जिससे कि महाविद्यालय में उचित पठन-पाठन का माहौल फिर से बन सके। पदाधिकारियों ने चेताया यदि धरना जल्द समाप्त नहीं होता तो छात्र-छात्राएं भी आंदोलन करने को बाध्य होंगे। धरने को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अनुदानित स्ववित्तपोषित शिक्षक संघ के पदाधिकारी डॉ. अवनीश सिंह, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. अनिल कुमार सिंह ने भी अपना समर्थन प्रदान किया। धरने को डॉ. एसपी. सिंह दीक्षित, डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत व अभिषेक पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें