फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर क्वालिटी का चीनी उत्पादन करें ः डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सोमवार को किसान सहकारी चीनी मिल के साथ ही आसवानी इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने चीनी मिल की क्षमता के पूरी तरह उपयोग करने के साथ ही अच्छी गुणवत्तायुक्त चीनी के उत्पादन का निर्देश दिया। डीएम ने कहा कि चीनी मिल के अधिकारी ऐसा प्रयास करें कि मिल को अधिक से अधिक गन्ना मिले और गन्ना भेजने के लिए किसानों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि गन्ना तौल केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। कहा कि जब चीनी मिल में अच्छी क्वालिटी की चीनी का निर्माण होगा तो इसकी मांग बाजार में बढ़ेगी और मिल को अपेक्षाकृत अधिक आय होगी। जिससे इसके घाटे को काम करने में मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने आसवानी का निरीक्षण किया। यहां एथेनॉल प्लाण्ट को देखा। आसवानी प्रबंधक एनबी सिंह से एथेनॉल बनने की प्रक्रिया जानी। प्रबन्धक ने बताया कि यहां प्रतिदिन 20 हजार लीटर एथेनॉल का उत्पादन होता है। अब बी हैबी ग्रेड के शीरे से अच्छी गुणवत्ता का एथेनॉल का उत्पादन होगा। इस अवसर पर जीएम एलपी सोनकर, मुख्य अभियंता केके सिंह, आसवानी प्रबन्धक एनबी सिंह, सीसीओ रामसेवक यादव और चीफ केमिस्ट आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें