फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: हनुमान जन्मोत्सव पर गाजे-बाजे के साथ निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर शनिवार की देर शाम विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने गाजे बाजे के बीच शोभा यात्रा निकाली।
विज्ञापन

विधि विधान से पूजन अर्चन करने के बाद नगर स्थित शीतला माता धाम से निकली शोभा यात्रा बाइपास रोड होते हुए दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर परिसर आकर समाप्त हो गई। शोभा यात्रा में शामिल देवी देवताओं की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा को सफल बनाने में विहिप के अध्यक्ष पारसमणि सिंह दीपू सहित कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। दोहारीघाट: हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कस्बा स्थित रविवार की शाम भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान भक्ति गीतों और जयघोषों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

कस्बे के रामघाट स्थित हनुमान मंदिर से भव्य शोभायात्रा की शुरुआत हुई। शोभायात्रा में सजी झांकियां सबको मोहित कर रही थीं।
शोभायात्रा रामघाट से शुरू होकर सदर बाजार, आजमगढ़ मोड़, पुलिस चौकी, रोडवेज, ब्लॉक मुख्यालय, मुक्तिधाम रोड होते हुए राम जानकी मंदिर पर जा कर समाप्त हो गया।
शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की टोलियां धार्मिक गीतों पर नृत्य करते चल रहीं थीं। वहीं शोभायात्रा पर घरों की छतों से फूलों की वर्षा की जा रही थी।
शोभायात्रा में रथों पर सजी राम, लक्ष्मण, माता सीता, भरत, शत्रुघ्न और मां दुर्गा की झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। जगह-जगह आरती उतारी गई।
विज्ञापन

इसी क्रम में रोडवेज स्थित पवन सूत हनुमान मंदिर में बीती रात राम दरबार की झांकी सजाई गई। मथुरा से पधारे कलाकारों के झांकी प्रस्तुत किया।
देवरिया से आए रुदल, प्रिंस, गोरखपुर से साक्षी महाराज ने गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी गुड्डू वर्मा धीरज चौरसिया राजेश गुप्ता मनीष सोनकर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें