फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: घोसी में नाना-नवासे की शहादत की याद में निकला जुलूस

विज्ञापन
घोसी नगर के बड़ागांव में मजलिस करते अकीदतमंद।संवाद
विज्ञापन
मऊ। घोसी नगर के बड़ागांव में बुधवार रात हजरत मोहम्मद मुस्तफा और उनके बड़े नवासे हजरत इमाम हसन की शहादत की याद में जुलूस निकाला गया। इस दौरान अकीदतमंदों ने नौहाख्वानी और मातम कर दोनों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान धर्मगुरु मौलाना मझहिर हुसैन और मौलाना नासिमुल हसन ने कहा कि पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब ने खुदा का पैगाम पूरी दुनिया तक पहुंचाया। उन्होंने मजलूमों, गुलामों, महिलाओं, बेसहारा और यतीमों को उनके अधिकार दिलाने का संदेश दिया।
इसी क्रम में बस्ती क्षेत्र में भी पैगंबर-ए-इस्लाम की वफात और हजरत इमाम हसन की शहादत की याद में मातम किया गया। अंजुमन इमामिया और अंजुमन मसुमिया के साथ कदीम और छोटे फाटक में जुलूस आयोजित कर नौहाख्वानी की गई।
विज्ञापन

इस्लामी परंपरा में नाना और नवासे की याद में आयोजित यह मातमी कार्यक्रम महत्वपूर्ण माना जाता है। आयोजकों के अनुसार, ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोग पैगंबर-ए-इस्लाम और हजरत इमाम हसन के प्रति अपनी अकीदत और श्रद्धा व्यक्त करते हैं।
कार्यक्रम में सैय्यद इमरान हैदर, सैय्यद मुअजज्मुद्दीन हैदर, सैय्यद असगर इमाम, मौलाना मझहिर हुसैन, मौलाना नासिमुल हसन, इश्तेयाक सेठ, अलमदार हुसैन, मुहम्मद जोहेर, शादाब अली, शमशाद हुसैन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें