फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अली की याद में निकाला जुलूस

विज्ञापन
घोसी में हजरत अली के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में तकरीर करते मौलाना नसीमुल हसन। - फोटो : mau
विज्ञापन
नगर के बड़ागांव गांव में बुधवार को हजरत अली  की शहादत पर शिया समुदाय ने जुलूस निकाला। इस दौरान मजलिस में उनकी शहादत का बयान किया गया। अंजुमनों ने नौहा मातम कर उन्हें खिराजे अकीदत पेश की। बयान पर मौजूद अजादार रो पड़े।
विज्ञापन


बुधवार को सुबह मौलाना मुजतबा, कौसर अली मरहूम, जाफरी अजाखाने, मस्जिदे जहरा एवं शाम में अजाखाने जैनबिया से जुलूस निकाला गया।
जुलूस  परंपरागत रास्तों से होता हुआ सदर इमाम बारगाह पर समाप्त हुआ। जुलूस के दौरान नीमतले चौक के पास तक़रीर करते हुए मौलाना नसीमुल हसन ने हजरत अली  के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पैग़ंबर हजरत मोहम्मद साहब के दामाद और उत्तराधिकारी हजरत अली सच्चाई के अलमबरदार थे। उनके न्याय से लेाग संतोष जताते थे। 19 रमजान को हजरत अली फज्र  की नमाज के लिए मस्जिद की ओर बढ़े। सज्दे में गए तो इब्ने मुल्जिम नामक व्यक्ति ने विष भरी तलवार से उनके सिर पर वार किया। जिससे उनका सिर फट गया और उससे ख़ून निकलने लगा। उनकी शहादत हो गई।

इस अवसर पर अंजुमन सज्जादिया ने नौहा मातम कर हजरत अली को खिरोज अकीदत पेश की। जिसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे। जुलूस में ग़जनफर अब्बास, साजिद हुसैन, शमीम हैदर, इफ्तेखार हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें