मऊ। जिले के 40 स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1368 मरीजों का उपचार किया किया। मेले में 107 डाक्टरों ने मरीजों की जांच करने के साथ सलाह दी। 17 मरीजों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर किया गया। मेले में सबसे ज्यादा मरीज उल्टी, दस्त और बुखार के पहुंचे। हनुमान नगर स्वास्थ्य केंद्र पर 39, भरुहू का पुरा में 29, छोटी महरनिया में 18 और डोमनपुरा में 19 मरीजों का उपचार किया गया। इस बार भी चिरैयाकोट पीएचसी में सर्वाधिक 109 मरीजों का उपचार किया गया। मेले में 612 पुरुषों, 582 महिलाओं और 174 किशोर-किशोरियां का इलाज किया गया।