फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रतनपुरा में जिले का चौथा रोडवेज बस स्टैंड बनाने की तैयारी

विज्ञापन
रतनपुरा में मुख्य मार्ग के किनारे 25 साल से बंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन, जहां बनेगा रो
विज्ञापन
मऊ/रतनपुरा। रतनपुरा बाजार में जिले का चौथा रोडवेज बस स्टैंड बनाने की तैयारी है। जिले में परिवहन व्यवस्था में सुधार की ओर ये एक बड़ा कदम है। जल्द ही इस परियोजना का शिलान्यास होने की संभावना है। मऊ डिपो के एआरएम ने 25 दिन पहले प्रस्ताव बनाकर परिवहन निगम को भेजा था। जबकि इसके लिए नवंबर 2025 में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्रक सौंपा था।
विज्ञापन

दोनों पत्रों का संज्ञान लेते हुए 10 दिन पहले परिवहन मंत्री द्वारा गठित टीम ने अपर आयुक्त परिवहन विपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया था। उनकी मंशा है कि लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे स्थित 25 साल से बंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन ढहाकर वहीं बस स्टैंड बनाया जाए। यह स्थान रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह मुख्य मार्ग पर स्थित है और आसानी से पहुंचा जा सकता है। बस स्टैंड बन जाने से स्थानीय निवासियों के लिए परिवहन सुगम होगा। इसके अलावा मऊ, बलिया के भीखमपुरा, हनुमान स्थान, मड़ई, वृंदावन, चिरकिटहा, अजीजपुर, खरसड़ा, कटियारी, नदौली, धनईपुर, अतरसुआं और गाजीपुर जिले के सुरवत, पाली, नसीरपुर, अवंरापुर, सिधागर, वड़ीहार, नसीरपुरमड़ई सहित 70 से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। इससे इन क्षेत्रों के निवासियों के लिए आवागमन की सुविधा में सुधार होगा। यात्री आसानी से विभिन्न शहरों तक पहुंच सकेंगे, जिससे व्यवसायिक गतिविधियों और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।
क्षेत्रीय लोग बोले- जर्जर भवन ढहाना जरूरी
समाजसेवी निसार अहमद, व्यापारी नेता मोहन कुमार गुप्ता, देवेंद्र प्रसाद मिश्रा, संतोष कुमार सिंह, रामप्यारे गौतम, यशवंत यादव, राकेश सिंह, परमात्मा नंद सिंह, लालजी राजभर ने रतनपुरा में बस स्टैंड बनने की सूचना पर खुशी जताई। कहा कि मुख्य मार्ग के किनारे स्थित अस्पताल 25 से साल बंद पड़ा है। भवन पूरी तरह जर्जर हो गया है। शाम को अंधेरा होने पर नशेड़ियों का अड्डा बन जाता है। भवन गिरने पर हादसा हो सकता है। इसलिए इसे ढहाकर बस स्टैंड बनाना उचित होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को बड़े शहरों में जाने के लिए मऊ या रसड़ा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

यात्री सुविधा में वृद्धि होगी : लोगों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा के विकल्प उपलब्ध होंगे।
व्यापार और वाणिज्य को प्रोत्साहन : बेहतर कनेक्टिविटी से स्थानीय व्यापार को गति मिलेगी।
क्षेत्रीय विकास : परिवहन के सुगम होने से क्षेत्र का समग्र विकास संभव होगा।
रोजगार के अवसर : निर्माण के दौरान और बस स्टैंड के संचालन में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
बस स्टैंड बनने से रतनपुरा ब्लॉक के सभी गांवों, बलिया और गाजीपुर जिले के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए सुगम यातायात की सुविधा होगी। इसके लिए नवंबर 2025 में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्रक सौंपा गया था। उन्होंने उसी रात पहुंचकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया था। उन्होेंने पिछले माह ही टीम गठित कर सूचना दी थी। गठित टीम ने निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार कर ली है। जल्द ही शिलान्यास होने की संभावना है। - रामाश्रय मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष, मऊ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें