फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, पथराव

Wed, 29 Nov 2017 11:48 PM IST
mau news
विज्ञापन
तोड़फोड़ की गई
विज्ञापन
नगर पंचायत में वोटिंग के दौरान अध्यक्ष पद के दो दावेदारों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर फर्जी मतदान करने का आरोप लगाकर विवाद कर लिया। अपराह्न तीन बजे के करीब वसीयत उलूम मदरसे पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों के आपस में भिड़ने पर हंगामा हो गया। इस दौरान भगदड़ मच गई। दूसरी तरफ देखते ही देखते दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पथराव कर दिए। बाद में नाराज एक पक्ष निर्वमान चेयरमैन के घर पर चढ़कर पथराव कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस लाठी भांजकर हंगामा करने वालों को खदेड़ी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर पथराव करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विवाद कोपागंज थाना और नगर पंचायत क्षेत्र के मदरसा वसीयत ओलूम में बने मतदान केंद्र से शुरू हुआ। आरोप है कि एक निर्दल प्रत्याशी के समर्थन में समर्थकों के साथ प्रधान हिकमागाढा नेसार मदरसे पर पहुंचे। इसके बाद वहां कथित तौर पर फर्जी वोटिंग शुरू हो गई। इसका विरोध सपा प्रत्याशी शबनम हेलाल के समर्थकों ने किया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा। जबकि मौके पर सुरक्षा बल मौजूद थे, उनके सामने ही दोनों पक्ष हाथापाई करने लगे। इस पर सुरक्षा बलों के जवान और पुलिस ने लाठियां भांजकर दोनों पक्षों को मौके से खदेड़ा। मतदान केंद्र से हटने के बाद दोनों पक्ष एक दूसरे पर पथराव करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हेलाल अहमद के मकान पर ईंट-पत्थर चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां लूटपाट भी किया गया। दस पर दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी किया। इस घटना में प्रधान नेसार प्रधान के घर का दरवाजा टूट गया। हेलाल अहमद ने पत्थरबाजी करने वालों पर साडियां लूटने का आरोप लगाया है। घटना के बाद से दोनों ही पक्षों के घरों के आस-पास प्रशासन की ओर से सुरक्षा कडी कर दी गई है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से हमला किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें