फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 50 से कम नामांकन वाले 340 विद्यालयों में चलेंगी प्री प्राइमरी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में 50 से कम नामांकन वाले 340 परिषदीय विद्यालयों में अब प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित की जाएगी। प्रथम चरण में 200 परिषदीय विद्यालयों की विलय की विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जिसके बाद बच्चों को कंप्यूटर लैब, मानक के अनुरूप शिक्षक, खेल मैदान सहित अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। पेयरिंग स्कीम के तहत 5081 बच्चों को आसपास के नजदीक विद्यालयों में समायोजित करने की प्रक्रिया चल रही है। जबकि 539 शिक्षकों को शासन से जारी गाइडलाइन के अनुसार समायोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 757 प्राथमिक, 159 उच्च प्राथमिक, 292 कंपोजिट विद्यालयों में लगभग 1.30 लाख बच्चे अध्ययनरत हैं। शासन की तरफ से 50 से कम छात्र संख्या वाले परदहां ब्लॉक में चार, रतनपुरा ब्लाॅक में 24, मुहम्मदाबादगोहना ब्लॉक में 34, घोसी ब्लॉक में 54, दोहरीघाट में 57, बड़रांव में 43, फतहपुरमंडाव में 37 सहित विभिन्न ब्लॉक 340 परिषदीय विद्यालयों को नजदीक के विद्यालयों में मर्ज किया जा रहा है।
पहले चरण में 200 विद्यालयों को मर्ज करने की विभागीय प्रक्रिया पूरी कर ली गई। मर्ज करने के बाद खाली पड़े 340 परिषदीय विद्यालयों के भवन में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बाल वाटिका में प्री प्राइमरी कक्षाओं का संचालन किया जाएगा। जिसमें 3 से 6 साल तक के बच्चे पढ़ेंगे और खेलेंगे। बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष शिक्षकों की तैनाती की जाएगी। बाल वाटिका में खेलकूद के सामान और लाइब्रेरी की व्यवस्था होगी। इसके लिए विभाग की तरफ से तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


प्रथम चरण में 50 से कम नामांकन वाले 200 परिषदीय विद्यालयों के विलय करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। शेष विद्यालयों में मर्ज करने प्रक्रिया चल रही है। यह प्रक्रिया पूरी होने पर बच्चों को बच्चों को कंप्यूटर लैब, खेल मैदान, मानक के अनुरुप शिक्षक सहित अत्याधुनिक सुविधाएं मिलेगी। खाली पड़े परिषदीय विद्यालयों के भवन में प्री प्राइमरी कक्षाएं चलाने की योजना है। - संतोष कुमार उपाध्याय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें