फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी केंद्रों में संचालित होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नई शिक्षा नीति के तहत एक अप्रैल से जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित होंगी। इन केंद्रों पर नौनिहाल पढ़ने के बाद अपने निकटवर्ती प्राइमरी स्कूलों में दाखिला लेंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग और बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से अप्रैल माह से कक्षाएं शुरू करने को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है। जिले के 2587 आंगनबाड़ी केंद्रों में लगभग दो लाख 46 हजार 146 बच्चे पंजीकृत हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब नौनिहालों को सीधे कक्षा एक में दाखिला नहीं मिलेगा। वे निजी स्कूलों की तरह प्री प्राइमरी कक्षाओं का भी आनंद ले सकेंगे। अब नौनिहालों को पहले आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी की शिक्षा दी जाएगी। उसके बाद वे निकट के प्राइमरी स्कूलों में कक्षा एक में दाखिला पाएंगे। कक्षाएं आंगनबाड़ी केंद्रों पर नए शैक्षिक सत्र अप्रैल माह में प्रारंभ होगी। पहले चरण में उन केंद्रों पर कक्षाएं शुरू की जाएंगी, जो केंद्र प्राइमरी स्कूलों के प्रांगण में संचालित हो रहे हैं। इससे पहले वे आंगनबाड़ी केंद्रों पर दो वर्ष तक प्री प्राइमरी कक्षाओं में शिक्षा का ककहरा सीखेंगे। दो वर्ष पढ़ाई के बाद ही वे प्राइमरी कक्षाओं में पहुंच सकेंगे। यहां पर नौनिहालों को पढ़ाई के साथ ही भोजन और पौष्टिक आहार भी दिए जाएंगे। प्री प्राइमरी में तीन से छह वर्ष तक के बच्चे पढ़ेंगे। उन्हें चित्र, कार्टून, कठपुतली के अलावा खेल-खेल में पढ़ाया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बताया कि एक अप्रैल से आंगनबाड़ी केंद्रों में प्री प्राइमरी कक्षाएं संचालित होंगी। पहले चरण में प्राइमरी स्कूलों के प्रांगण में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों मेें प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी। खंड शिक्षा अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें