फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमन चैन व शांति की प्रार्थना की गई

विज्ञापन
कोपागंज क़स्बा में सावन महीने में निकला काली पूजा का जुलुस।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। सावन महीने के हर तीसरे वर्ष किया जाने वाला श्रावणी पूजा का समापन बृहस्पतिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। सैकड़ों की संख्या में लोग जयकारा लगाते चल रहे थे। इस दौरान मंदिर में अमनचैन व शांति के लिए प्रार्थना की गई। नगर के चारो कोनों पर स्थापित शम्मे माता के अलावा डीह व काली को जलधार व जानवरों की बलि के साथ पूड़ी हलवा चढ़ाकर पूरे विधि विधान से पूजा करने के साथ ही नगर में अमन चैन व शांति प्रार्थना की। नौ दिनों तक नगर के चारो कोनो पर स्थापित शम्मे माता, काली माता, डीह बाबा पर जल धार चढाती हैं। नौ दिनों तक निरंतर ग्राम देवताओं को जल चढ़ाने के बाद बुधवार को पूरे नगर में घूमकर सुबह से देर शाम तक महिला व पुरुषों द्वारा भिक्षाटन कर अनाज व रुपये इकठ्ठा किया गया। बृहस्पतिवार को जानवरों की बलिके साथ पूजा व जलधार का समापन हो गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें