फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

77.10 फीसदी मतदाताओं ने किया अपने मताधिकार का प्रयोग

विज्ञापन
मुहम्दाबाद गोहना विकास खंड क्षेत्र के क्यामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान पद के लिए हो रहे मत? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। क्यामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान के एकमात्र रिक्त पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। जिसमें 77.10 फ़ीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे। क्यामपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान की मृत्यु के बाद रिक्त पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान कराया गया। गांव में कुल पंजीकृत 821 मतदाताओं में से 633 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी मैदान में थे। बूथ पर केवल 821 मतदाता होने के कारण शाम तक छिटपुट मतदाता आते रहे। अपनी जीत को लेकर सभी प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने में लगे थे। हालांकि शुक्रवार को मतगणना के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। सहायक चुनाव अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि ब्लॉक सभागार में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू होगी। इसके लिए मात्र एक टेबल बनाया गया है। मतगणना के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें