फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकीदत से अदा की जुमे की नमाज

विज्ञापन
`नमाज अदा करते लाेग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 रमजान के दूसरे जुमा को नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों की मस्जिदें नमाजियों से खचाखच भरी रहीं। नमाज से पहले पेश  इमामों ने रमजान की फजीलतों पर रोशनी डाली। नमाज के बाद मुल्क में अमन चैन और खुशहाली की दुआएं की गईं। इस दौरान मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम   किए गए थे।
विज्ञापन


मुंशीपुरा, रौजा, चौक,  मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद सहित कई इलाकों की मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा हुई। रमजान के दूसरे जुमा को लेकर रोजेदारों में  जबरदस्त उत्साह था। दोपहर 12 बजे से मस्जिदों में नमाजियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। बच्चों में भी काफी उत्साह था। नमाज से पहले पेश इमामों ने माहे रमजान की फजीलतों पर रोशनी डालते हुए मुसलमानों से इबादत करने पर जोर दिया। नमाज के    बाद मुल्क में अमनचैन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।

हालांकि तपिश, धूप और लू ने रोजेदारों का कड़ा इम्तहान लिया। आसपास के गांवों में रहने वाले रोजेदार भी जुुमा की नमाज अदा करने के लिए शहर की प्रमुख मस्जिदों में पहुंचे। उधर रमजान के मद्देनजर बाजारों में चहल पहल देखी गई। रोजेदारों ने अपनी जरूरत के सामानों की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें