फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समाज की तरक्की, शांति तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना के खैराबाद में आयोजित इज्तेमा में दुआ करते शामिल लोग। संवाद
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के खैराबाद स्पोर्टिंग क्लब के मैदान में बृहस्पतिवार को अमन-चैन, आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की दुआ के साथ दो दिवसीय इज्तिमा का समापन हुआ।
विज्ञापन

धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की और देश व समाज की तरक्की, शांति तथा खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इज्तिमा के दौरान उलेमाओं ने विभिन्न धार्मिक विषयों पर तकरीरें कीं।
उन्होंने लोगों को नेक रास्ते पर चलने, बुराइयों से दूर रहने और समाज में अच्छे कार्य करने की सीख दी। वक्ताओं ने कहा कि इंसान को अपने जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और दूसरों के प्रति सम्मान का भाव रखना चाहिए तथा नफरत व भेदभाव को दूर कर आपसी भाईचारे को मजबूत करना चाहिए। साथ ही युवाओं से शिक्षा, अच्छे संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें