फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रवीण एकेडमी आज़मगढ़ ने यश एकेडमी मऊ को हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित क्रिकेट मैच में शाट लगाता बल्लेबाज।संवाद - फोटो : विशंभर सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
मऊ। शहर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर रविवार को प्रवीण क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और यश क्रिकेट एकेडमी मऊ टीम के अंडर 10 खिलाड़ियों के बीच 30-30 ओवरों का मैच खेला गया। इसमें प्रवीण क्रिकेट एकेडमी ने यश क्रिकेट एकेडमी मऊ को 76 रनों से हराया।
विज्ञापन


यश क्रिकेट एकेडमी मऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। प्रवीण क्रिकेट एकेडमी आज़मगढ़ टीम ने पहले बल्लेबाजी की। सम्राट सिंह ने 33 रन, आयुष सिंह ने 38 रन, शिवांश सिंह ने 21 रन, आयुष कश्यप ने 85 रन और लक्ष्य सिंह ने 11 रन बनाए। टीम ने 30 ओवरों में 8 विकेट पर 247 रन बनाए। यश क्रिकेट एकेडमी की तरफ से यश वर्मा ने 4 विकेट, अंश और दर्श कुशवानी को 2-2 विकेट, युवराज शर्मा और कृशव को 1-1 विकेट मिला। जवाब में यश क्रिकेट एकेडमी की शुरुआत निराशाजनक रही। 41 रन पर टीम ने 5 विकेट गंवा दिए। लेकिन युवराज शर्मा ने 55 रन, अंजनेय अभीर ने 36 रन बनाकर प्रयास किया। हालांकि टीम को लक्ष्य तक नहीं पहुंचा सके और 29.5 ओवरों में 171 रन पर टीम सिमट गई।
प्रवीण क्रिकेट एकेडमी आज़मगढ़ को 76 रनों से जीत मिली। प्रवीण क्रिकेट एकेडमी की तरफ से आदर्श यादव ने 3 विकेट, स्वास्तिक ने 2 विकेट, शिवम पाल ने 1 विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी आयुष कश्य मैन ऑफ द मैच बने। मैच में अंपायरिंग उत्कर्ष सिंह और आदित्य सिंह, स्कोरिंग अंबुज ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें