फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ ने आजमगढ़ को 92 रन से हराया

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा ​स्थित मैदान पर शाट लगाता प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ का बल्लेबाज।संवाद
विज्ञापन
मऊ। सहादतपुरा स्थित स्पोर्ट्स मैदान पर रविवार को अमरजीत क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ और प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ के बीच 40-40 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ की टीम ने अमरजीत क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ को 92 रन से हराया।
विज्ञापन

प्रतीक क्रिकेट एकेडमी के कप्तान अनुज ने टॉस जीता और बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ओपनर बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता 8 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। जिसके बाद अंश चंद्रा ने 60 रन, अखंड ने 10, मोनू ने 44, अर्पित ने 14, हरिओम ने 13 रन बनाए। पूरी टीम 29.5 ओवर में 235 रन पर आउट हो गई। अमरजोत क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ की तरफ से गेंदबाज ऋतुराज ने 3 विकेट, समीर, अंश कुमार, अहसान जिया ने 2-2 और गंभीर ने 1 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी अमरजीत क्रिकेट एकेडमी आजमगढ़ की टीम के बल्लेबाज विद्या सागर के 50 रन, शिवांश ने 22, शुभम के 20 रन की बदौलत 143 रन तक ही टीम का स्कोर पहुंच सका। बाकी बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच पाए। इसके चलते आजमगढ़ की टीम को 92 रनों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। मऊ की तरफ से गेंदबाज आकाश को 3 विकेट ,अर्पित, आदित्यन को 2-2 विकेट और अंश को 1 विकेट मिले। प्रतीक क्रिकेट एकेडमी मऊ के अंश चंद्रा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 60 रन बनाए और 1 विकेट लिया। अंपायर के रूप में सर्वेश कुमार और यश रघुवंशी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें