फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद यादव अध्यक्ष, अविनाश मल्ल मंत्री बने

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन (मऊ)। तहसील बार एसोसिएशन के लिए शुक्रवार को हुए चुनाव में प्रमोद यादव अध्यक्ष औ अविनाश मल्ल मंत्री निर्वाचित हुए। शेष पदों के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारी अखिलेश पांडेय और लालमोहन यादव ने बताया कि चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रमोद यादव और संतोष तिवारी के बीच मुकाबला था। इसमें प्रमोद यादव को 43 और संतोष तिवारी को 27 मत मिले। मंत्री पद के लिए अविनाश मल्ल और अश्वनी मिश्र के बीच हुए मतादान में अविनाश मल्ल को 48 तथा अश्वनी मिश्र को 21 मत प्राप्त हुए। इसमें एक मत निरस्त हो गया। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय यादव, सहायक उपाध्यक्ष पद पर शिवानंद मौर्य, सहमंत्री पद पर प्रदीप कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री पद पर राणा प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर विरेन्द्र यादव, आडीटर पद पर शंभूनाथ के विरोध में किसी ने नामांकन नहीं किया था। इसलिए इन पदों निर्विरोध निर्वाचन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें