फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनबढ़ युवक ने विकलांग मिस्त्री का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। कोतवाली थाना क्षेत्र के करहा बाजार में बाइक से मामूली टच हो जाने से मनबढ़ ने एक विकलांग बाइक मिस्त्री को ईट से मार कर सिर फोड़ दिया। जिससे उसको गंभीर चोटें आई है। वहां से गुजर रहे कोतवाल शैलेश सिंह को जानकारी मिली तो आरोपित को पकड़ कर कोतवाली भेजवा दिया। करहां गांव निवासी गोपाल वर्मा दोनों पैर से विकलांग है। बाजार में भाई की मोटर पार्ट्स की दुकान है जिस पर यह बाइक बनाने का कार्य करता है। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे एक ग्राहक की मोटरसाइकिल बना रहा । स्टैंड पर खड़ा करते समय बगल में खड़े सूरज नामक एक युवक के पैर में हल्का सा टच हो गया। जिस पर कि वह गाली गुप्ता देने लगा। जब विकलांग गोपाल ने इसका विरोध किया तो मनबढ़ ने उसे ईट से मारकर सिर फोड़ दिया जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस बीच बैंक चेकिंग से गुजर रहे कोतवाली प्रभारी ने उसे पकड़कर कोतवाली भेजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें