फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिजली निगम की निगरानी का फ्यूज उड़ा...बंद 33 हजार लाइन से तीन किमी तक तार चोरी

विज्ञापन
घोसी तहसील के अहिरानी के समीप टिकरी के सिवान में बिजली खम्भा पर चोरी के बाद बचा लटका तार - फोटो : 1
विज्ञापन
अमिला। विद्युत वितरण खंड घोसी के गोठा उपकेंद्र से नदवासराय जाने वाली 33 हजार हाईटेंशन लाइन से बड़े पैमाने पर तार चोरी का मामला सामने आया है। अहिरानी के समीप टिकरी सिवान और फरसरा क्षेत्र में 13 खंभों से तीनों फेस का करीब डेढ़ किलोमीटर तार काटकर ले जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन

इसी तरह मधुबन क्षेत्र के दरगाह में भी बंद पड़ी 33 हजार लाइन से करीब डेढ़ किलोमीटर तार गायब है। इतनी बड़ी मात्रा में विद्युत सामग्री चोरी होने के बावजूद विभाग की ओर से अब तक कोई स्पष्ट कार्रवाई सामने नहीं आने से निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
करीब एक वर्ष पहले तक 33/11 केवी गोठा उपकेंद्र से नदवासराय सब स्टेशन को बिजली आपूर्ति की जाती थी। कोइरियापार बरजला में नया सब स्टेशन शुरू होने के बाद नदवासराय की आपूर्ति वहीं से शुरू कर दी गई। इसके बाद गोठा-नदवासराय 33 हजार लाइन से आपूर्ति बंद हो गई और लाइन लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी थी।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीणों सुरेंद्र, अनुराग और रजनीश के अनुसार, अहिरानी के समीप टिकरी सिवान में 33 हजार लाइन के सात खंभों तथा फरसरा के पास छह खंभों से तीनों फेस का तार गायब है। करीब दो किलोमीटर क्षेत्र में खंभे खड़े हैं, लेकिन उन पर लगा हाईटेंशन तार नहीं है।
ग्रामीणों का आरोप है कि अलग-अलग स्थानों से तीनों फेस के तार को व्यवस्थित तरीके से काटकर ले जाना सामान्य चोरी नहीं, बल्कि सुनियोजित वारदात प्रतीत होती है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कर तार चोरी में शामिल लोगों का पता लगाने, लापरवाही पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग की है। (संवाद)

घोसी तहसील के अहिरानी के समीप टिकरी के सिवान में बिजली खम्भा पर चोरी के बाद बचा लटका तार- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें