नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित पावर हाउस के फीडर में आई खराबी को दुरुस्त करते बिजली कर्मचारी।
- फोटो : mau
रमजान के बीच पुराने पावर हाऊस के फीडर नंबर चार का वैक्युम इंट्रेप्चर जलने से घनी मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्र में बुधवार की आधी रात से जो बिजली गुल हुई तो दूसरे दिन शाम को ठीक हो सकी। इस दौरान आई खामी को दूर करने के लिए पांच अन्य अन्य फीडरों को बंद करना पड़ा। इसके चलते रोजेदारों को सुबह की सेहरी और शाम की अफ्तारी अंधेरे में करनी पड़ी। बिजली गुल रहने से लोग पानी के लिए तरस गए। पानी के लिए लोग इधर-उधर भ्ाागते रहे।
बताते चले पुराना पावर हाऊस में छह फीडर के जरिए नगर क्षेत्र के साथ रेलवे कालोनी और रस्तीपुर के साथ भुजौटी क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति होती है। इसमें फीडर नंबर एक से रेलवे स्टेशन और कालोनी क्षेत्र में तो फीडर नंबर दो से पवर हाऊस कालोनी में, फीडर नंबर तीन से बंधा क्षेत्र के साथ संस्कृत पाठशाला, हरिकेशपुरा, औरंगाबाद क्षेत्र में, फीडर नंबर चार से रेलवे क्रासिंग कोतवाली क्षेत्र, रौजा न्याज मुहम्मदापुरा आंशिक चौक धोबिया इमलिया आदि क्षेत्रों में, फीडर नंबर पांच से मुर्सदह मोड़, माधव होटल, निजामुद्दीन का पुरा तथा फीडर नंबर छह से ख्वाजा जहांपुर के साथ भीटी, बलिया मोड़ भुजौटी आदि क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति की जाती है।
मंगलवार की रात फीडर नंबर चार को चलाने वाला वैक्युम इंट्रेप्चर (ऑन ऑफ करने के दौरान होने वाले स्पार्किंग को रोकने का काम करने वाला उपकरण) जल गया। इससे कर्मचारी अचानक सकते में आ गए। जांच पड़ताल करने पर पता चला कि उपकण्ा जल गया है। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
इसके चलते मंगलवार की आधी रात से कोतवाली, चौक धोबिया इमलिया घास बाजार आदि क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। बताते चले यह क्षेत्र घनी मुस्लिम आबादी वाला क्षेत्र है।
इस फाल्ट को दुरूस्त करने के लिए अन्य पांच फीडरों को विभाग के तकनीशियनों ने बंद कर दिया। लिहाजा मऊ मुख्यालय का उत्तरी हिस्सा पूरी तरह से अंधेरे में हो गया। उधर भीषण गर्मी और उमस ने लोगो को बेहाल कर रखा। पसीना पोछते उनका दिन बीता। जहां इस समस्या से मुहल्ले के लोग परेशान रहे तो वहीं बच्चे भी खासे दिक्कत में रहे। महिलाओं को उन्हें संभ्ाालने में दिक्कते आईं। वहीं बाजार मे भी दुकानदारी पर असर पड़ा। ईद की खरीदारी के लिए लोग निकल नहीं सके। बाजारों में अंधेरे के चलते दुकानदारी प्रभावित हुई। सुबह सबेरे अन्य फीडरों को कुछ देर के लिए चालू किया गया। लेकिन फिर पूरे क्षेत्र की आपूर्ति ठप हो गई। इस दौरान रोजेदारों को सुबह की सेहरी और शाम की अफ्तारी अंधेरे में करनी पड़ी। हालांकि शाम सात बजे के करीब खामी दुरुस्त होने पर आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद नगर क्षेत्र में छाया अंधरा छंटा। लोगों ने बिजली आने पर राहत महसूस की।