फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुल रही 15 गावों की बत्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। तेज हवा के चलते रतनपुरा विद्युत उपकेंद्र से संबद्ध गुलौरी फीडर के मेनलाइन में फाल्ट आने के चलते बृहस्पतिवार को दिनभर विद्युत आपूर्ति ठप रही। इससे गर्मी व उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। शिकायत के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं की गई। विद्युत उपकेंद्र रतनपुरा से क्षेत्र के गुलौरी, धर्मागतपुर, मुबारकपुर, पहदेवाजीत, विशुकिया, खरका, पहदुल्लम सहित 15 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। बृहस्पतिवार की सुबह तेज हवा चलने के चलते गुलौरी फीडर के मेनलाइन में आए फाल्ट के चलते विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। दिन भर बिजली गुल रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ा। इस संबंध क्षेत्र के रविंद्र सिंह, महेंद्र यादव, गिरधर वर्मा का कहना था कि सुबह से बिजली गुल रहने से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा है। विद्युत आपूर्ति कब बहाल होगा पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें