चिरैयाकोट में बिजली चेकिंग करते बिजली विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : MAU
चिरैयाकोट। बिजली विभाग की टीम ने रविवार को बिजली चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 60 बकाएदारों की बिजली काटी गई। टीम ने क्षेत्र के अलीपुर, बेहरवार, मंगरपुर और भीखमपुर में बकाया बिजली बिल, लोड परिवर्तन, बिल संशोधन अभियान चलाया। टीम ने बकाएदारों को चेतावनी दी कि वह एक सप्ताह के भीतर बिजली बकाये का भुगतान कर दें। भुगतान न करने पर आरसी जारी करके राजस्व वसूली की जाएगी। अवर अभियंता अर्जुन सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने 200 घरों की चेकिंग की। इस दौरान अभय कुमार मद्धेशिया, मनोज कुमार, राम सिंह, नसीम अहमद, दिनेश यादव, नियाज अहमद, मुमताज, राजेश कुमार, सोनू खान, केशव यादव आदि लोग रहे। संवाद