फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेकिंग अभियान में 17 घरों की बिजली काटी

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना कस्बा में चेकिंग करते बिजली विभाग के कर्मचारी।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के निर्देश पर शुक्रवार को कस्बे में बिजली चेकिंग को लेकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया अदा न करने पर 17 घरों की बिजली काटी गई। जबकि बकाए के रूप में एक लाख 12 हजार रुपये वसूले गए। अभियान के दौरान क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ एमके आर्य और जेई राजेंद्र यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने कस्बे के गांधीनगर, स्टेशन रोड, शेखवाडा आदि मोहल्लों में अभियान चलाया। इस दौरान कुल 65 उपभोक्ताओं के घरों के कनेक्शन चेक किए गया। बकाया जमा न करने पर 17 उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई और आठ लोगों का लोड बढ़ाया गया। जेई ने बताया कि कुल एक लाख 12 हजार 526 रुपये की वसूली की गई। बताया कि बिजली बकाया की वसूली और लाइन लास रोकने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। कोई भी उपभोक्ता बिना वैध कनेक्शन के अब बिजली का उपयोग नहीं कर सकेगा। जिन उपभोक्ताओं की मार्च महीने तक का बिल बकाया है वह अपना बकाया जमा कर दें, नहीं तो चेकिंग के दौरान उनका कनेक्शन काट दिया जाएगा। चेकिंग टीम में अवर अभियंता विवेक खरवार, सुपरवाइजर चंद्र भूषण यादव, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें