फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दो जिलों को जोड़ने वाली सड़क पर बने गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लॉक के रैकवारेडीह से गाजीपुर जनपद के गांवों को जोड़ने वाली 3.5 किलोमीटर सड़क पांच साल से बदहाल है। मरम्मत नहीं होने से गिट्टियां उखड़ गई हैं, जिसके कारण आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर घायल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मरम्मत के लिए उच्चाधिकारियों से लिखित शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र के श्रवण गुप्ता, दीना, रामविलास मौर्य, विमलेश यादव, नंदलाल मौर्य आदि लोगों ने बताया कि एक दशक पहले मऊ जनपद की सीमा में रैकवारेडीह से सरेजा गांव तक दो किलोमीटर लंबी पिच सड़क का निर्माण हुआ था। यही सड़क आगे गाजीपुर जिले के बहलोलपुर तक जाती है, यहां तक दूरी 3.5 किमी पड़ती है। ये सड़क मऊ जिले के रैकवारेडीह, कोटियां, सरेजा और गाजीपुर जिले के हरदासपुर, नायकडीह, बहलोलपुर तक है। लेकिन मरम्मत नहीं होने से गिट्टियां उखड़ने लगीं और अब जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। बरसात के समय पानी लग जाने से लोगों के कपड़े खराब हो जाते है। बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए जिले के उच्चाधिकारियों को कई बार लिखित प्रार्थनापत्र दिया गया था। लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें