धनतेरस पर सोने चांदी के सिक्के और आभूषण भी खरीदे जाते हैं।
इन दिनों
विशेष रूप से डिनर सेट, इंडक्शन चूल्हे पर उपयोग में आने वाले खस तरह के
बर्तन तवा, कड़ाही, हाट पाट, नान स्टिक बर्तन , कुकर ,ओवेन, के ग्राहक भी
धनतेरस के अवसर पर आते हैं।
इनकी पसंद को ध्यान में रखते हुए दुकानदार ऐसे
सामानों को मंगा लिए हैं। इन्हें दुकानों पर सजा दिया गया है। काफी लोग
पूजा के सामान भी खरीदते हैं।
जैसे पंच आरती, तांबे के लोटे, दीपक, डालची,
आरती स्टैंड, ढक्कनदार अखंड दीप आदि दुकानों पर सजा दिए गए हैं।
बर्तन
व्यवसायी आलोक बरनवाल कहते हैं कि बढ़ती मंहगाई को देखते हुए ग्राहक भी
धनतेरस के दिन मंहगे आइटम खरीदने के बजाए छोटे और अपेक्षाकृत कम कीमत वाले
बर्तन ही खरीदना पसंद करते हैं।
लेकिन अच्छे बर्तन खरीदने वाले ग्राहक भी
हैं जो इस दिन को खास बनाने के लिए सस्ते की बजाए उत्कृष्ट क्वालिटी के
बर्तन उचित कीमत पर खरीदते हैं।