फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मरीज बन डाॅक्टर से मिला, फिर मांगी 10 लाख रंगदारी, सीसी फुटेज आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बदमाश मरीज बनकर पहले डाॅक्टर से मिला, परामर्श के बहाने मोबाइल नंबर लिया और फिर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। इसका सीसी फुटेज सामने आया है।
विज्ञापन

डॉक्टर की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। शुक्रवार को कई स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों के निर्देश पर शुक्रवार को एसओजी और कोतवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चिकित्सक के आवास पर जाकर पूछताछ की और सीसी कैमरे की पड़ताल कर आरोपी की पहचान की। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी। कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव निवासी चिकित्सक डॉ. अनुराग सिंह के मोबाइल पर बृहस्पतिवार शाम 7:45 बजे बदमाश ने फोन कर 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। डॉक्टर ने रात में ही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए शुक्रवार को एसओजी प्रभारी और कोतवाल रविंद्र नाथ राय ने चिकित्सक के घर जाकर पूछताछ कर। सीसी कैमरे की फुटेज खंगालने के दौरान आरोपी बदमाश काउंटर पर दिखाई दे रहा है। बृहस्पतिवार को बदमाश चिकित्सक के क्लिनिक पर जाकर खुद को मरीज बताया और परामर्श के लिए डॉक्टर का फोन नंबर मांगा। फोन नंबर मिलते ही बाहर आकर 10 लाख रुपये पहुंचने की धमकी दी। आरोपी आजमगढ़ के देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है और मौजूदा समय में वह जहानागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में अपने ननिहाल में रहता है। एसओजी और पुलिस की टीम उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।



रंगदारी मांगने के बाद फिर से करहां बाजार में चौकी की मांग जोर पकड़ी
करहां में शांति व्यवस्था को लेकर बाजार में पुलिस चौकी की मांग फिर से जोर पकड़ने लगी है। 10 लाख रंगदारी मांगने की घटना के बाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णुकांत श्रीवास्तव ने करहां में पुलिस चौकी की मांग को आवश्यक बताया। हालांकि इस मांग पर पूर्व में तत्कालीन डीआईजी प्रशांत कुमार ने चौकी स्थापित करने का आश्वासन दिया था। लेकिन 5 साल बाद भी पुलिस चौकी की जगह पुलिस बूथ बनाकर छोड़ दिया। बदमाशों की सक्रियता को देखते हुए यह क्षेत्र संवेदनशील है। चिकित्सक से रंगदारी मांगने की यह पहली घटना नहीं है इसके पहले भी व्यापारियों से रंगदारी की मांग की गई है। आजमगढ़ का नामी बदमाश श्याम बाबू पासी के नाम पर दवा, किराना ,सराफा और इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायीयों से रंगदारी मांगी गई थी। करहां बाजार से 3 किलोमीटर के रेंज में मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, चिरैयाकोट और जहानागंज थाना की सीमा पड़ती है।
विज्ञापन




डाॅक्टर से रंगदारी मांगने के मामले में सीसी फुटेज के आधार पर एक की पहचान की गई है। चिकित्सक की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस काम कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन


- रविंद्र नाथ राय, कोतवाल मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें