फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पोखरा बदहाल, साल में एक बार छठ पूजा पर होती है सफाई

विज्ञापन
नगर के निजामुद्दीनपुरा मुहल्ले में नाला जाम होने से गंदा पानी जाने के कारण ओवरफ्लोर हुई पोखरी। 
विज्ञापन
नगर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाले ब्रह्मस्थान पोखरे की बदहाली को लेकर मोहल्लेवासियों में भारी आक्रोश है। वर्तमान समय में पोखरे में कूड़ा-कचरा और बोतलें फेंकी हुई हैं, वहीं पानी की सतह पर काई जमी हुई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार धार्मिक पोखरे की सफाई वर्ष में केवल एक बार छठ पूजा के अवसर पर होती है, जब शहर के विभिन्न मोहल्लों से लोग यहां पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। इसके बाद पोखरा पूरे वर्ष उपेक्षित पड़ा रहता है।
पोखरा शहर के बाईपास मार्ग पर प्राइवेट टैक्सी स्टैंड के पास स्थित होने के कारण यह आने-जाने वाले लोगों के लिए भी शहर की छवि को प्रभावित कर रहा है। ऐसे में लोगों ने नगर पालिका से इसकी नियमित सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

0000000000000
प्रतिक्रिया

पोखरा केवल एक जलस्रोत नहीं, बल्कि हमारी धार्मिक आस्था का केंद्र है। प्रशासनिक उदासीनता के कारण आज यह कचरे का डंपिंग ग्राउंड बन चुका है। पूरे साल इसमें गंदगी सड़ती रहती है, जिससे आसपास के इलाके में महामारी फैलने का खतरा मंडरा रहा है। प्रशासन केवल साल में एक बार छठ पूजा पर औपचारिकता पूरी करने के लिए इसकी सफाई कराता है, जिसके बाद इसे दोबारा अपने हाल पर छोड़ दिया जाता है। -मंगलेश सिंह, ब्रह्मस्थान निवासी
-

यदि नगर पालिका प्रशासन ने जल्द ही पोखरे की नियमित सफाई और इसके सुंदरीकरण की स्थायी व्यवस्था नहीं की, तो मोहल्ले के लोग मिलकर एक बड़ा आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य होंगे। -संतोष यादव,पूर्व सैनिक, मोहल्ला निवासी
-

ब्रह्मस्थान पोखरे से हमलोगों की पुरानी यादें भी जुड़ी हुई हैं। ऐेसे में आज के समय में इसकी उपेक्षा से मन बहुत आहत है। वहीं शहर का प्रमुख पोखरा होने के कारण नगर पालिका को यहां की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। -निपेन्द्र राय, शिक्षक, मोहल्ला निवासी



ब्रह्मस्थान पर पोखरे के साथ साथ कई मंदिर स्थित है। ऐसे में कई मुहल्ले के लोग यहां आते हैं। वहीं हम भी जब यहां पर आते हैं तो मंदिर में पूजा करने के बाद पोखरे की बदहाली देखते हैं तो मन बहुत दुखी होता है। -रंजना रानी मिश्रा। पूर्व प्रधानाचार्य, स्थानी निवासी
-

नगर पालिका की जिम्मेदारी पूरे नगर को स्वच्छ रखने की है। हमें पता चला है कि ब्रह्मस्थान पोखरा में गंदगी है। उसे साफ कराया जाएगा। लेकिन जहां भी कोई धार्मिक पोखरा है और वहां पर उसकी कोई कमेटी है तो कमेटी के लोगों को भी पोखरे में गंदगी न फैले उसको लेकर जागरूक रहने की जरूरत है। यह भी उनकी जिम्मेदारी है। -अरशद जमाल, नगर पालिका अध्यक्ष, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें