घोसी। समाजवादी पार्टी विधानसभा घोसी की मासिक बैठक बुधवार को कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ ही एनआरसी, सीएए एवं एनपीआरसी का जमकर विरोध किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने कहा कि जो बजट वर्तमान सरकार ने पेश किया है, वह मात्र छलावा है ।जनता के हित से कोई सरोकार नहीं है।ब्लाक प्रमुख घोसी सुजीत कुमार सिंह ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते आम जनता परेशान है।ऐसे में नैतिकता के आधार पर सरकार को इस्तीफा दे देना चाहिए।इसअवसर पर विधानसभा अध्यक्ष लालचंद यादव, खुर्शीद अहमद खान, रामभवन चौहान, नेहाल अख्तर, अमरेंद्र यादव, दयाशंकर सिंह, उस्मान गनी, शोएब निजामी आदि उपस्थित रहे।