चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के ग्राम कमथरी के पंचायत भवन और ग्राम सेचुइ के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के तहसीलदार संजीव कुमार यादव ने बुधवार को शीत कालीन चौपाल लगाया। किसानों की वरासत दर्ज न करने और जमीन से संबंधी शिकायतें किया। तहसीलदार ने मौके पर ही कुछ का निपटारा करा दिया। शेष को लेखपाल को जांच कर निपटाने का निर्देश दिया। थाना क्षेत्र के ग्राम सेचुइ के प्राथमिक विद्यालय पर बुधवार की दोपहर मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के तहसीलदार संजीव कुमार यादव की अध्यक्षता में लगी चौपाल में खतौनी में वरासत न दर्ज करने सहित जमीन से संबंधित शिकायतें आईं। तहसीलदार ने शिकायत कर्ताओ के कुछ नाली और अतिक्रमण के छोटे मामलो का मौके पर ही उसका निस्तारण कर दिया। बाकी बची शिकायतों केेेनिटाने के लिए लेखपाल संजीव कुमार पांडेय ,रमाकर सिंह व कानूनगो कालिका प्रसाद ,शिवप्रसाद राही को निर्देशित किया। इस अवसर पर राजस्व कर्मचारी ,रविशंकर सिंह , गांव के शिकायत कर्ता व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।