फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अब्बास अंसारी को सजा दिलाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक इलामारन जी की अध्यक्षता में सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नफरती भाषण मामले में अब्बास अंसारी और उनके एक साथी को सजा दिलाने के लिए पैरवी करने वाली टीम को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक, न्यायालय पैरोकार और अभियोजन अधिकारी की पैरवी से बीते 31 मई को सीजेएम कोर्ट ने अलग अलग धाराओं में दो साल जेल की सजा सुनाई थी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधी पुलिस की नजर से बच नहीं सकता है। आपराधिक मामलों में जांच अधिकारी को बिना किसी के प्रभाव में आए जांच रिपोर्ट तैयार करना चाहिए, ताकि निर्दोष को न्याय मिले और दोषी को सजा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें