फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में हादसा: बेकाबू ट्रक ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, पुलिसकर्मी की मौत; आरोपी चालक हिरासत में

Tue, 12 Nov 2024 09:00 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau Road Accident : मऊ जिले में सड़क हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। वह बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान बेकाबू ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
मृतक अवनीश की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ शहर कोतवाली क्षेत्र के बलिया मोड़ पर सोमवार की देर रात एक बेकाबू ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद भाग रहे आरोपी ट्रक चालक को पुलिसकर्मियों ने पीछा कर पकड़ लिया। सूचना मिलने पर रात में पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार अवनीश सिंह शहर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात थे। वह सोमवार को सीओ सिटी को उनके आवास पर छोड़कर वापस अपने घर बाइक से लौट रहे थे। अभी वह 500 मीटर दूर बलिया मोड़ पहुंचे थे कि गोरखपुर की तरफ से आ रहे बेकाबू ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में गंभीर रूप से अवनीश घायल हो गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने घायल आरक्षी को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से पुलिसकर्मियों में मातम पसर गया। घटना को लेकर एसओ अनिल सिंह ने बताया कि घटना के आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें