फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के 118 सदस्यों का पुलिस ने किया सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी कमलेश बहादुर द्वारा गठित नौ टीमों ने सोमवार रात आठ बजे तक मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के 118 सदस्यों का सत्यापन किया।
विज्ञापन

सत्यापन के दौरान पता चला कि सात लोगों की मृत्यु हो चुकी है, जबकि सात अपराधी जेल में बंद हैं। वहीं 104 आरोपी जमानत पर जेल से बाहर हैं और छह अपराधियों पर अपहरण के मामलों में कार्रवाई चल रही है।
विज्ञापन

एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने और गैंग के सदस्यों की वर्तमान स्थिति जानने के लिए यह अभियान चलाया गया।
उन्होंने बताया कि इस गैंग में कुल 161 सदस्य हैं। थाना कोतवाली, सरायलखंसी, दक्षिण टोला, घोसी, कोपागंज, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, चिरैयाकोट और हलधरपुर थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने सोमवार रात तक सत्यापन की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें