फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की वर्दी केवल पोशाक नहीं, समाज की सुरक्षा-भरोसे का प्रतीक है : मंडलायुक्त

विज्ञापन
पुलिस लाइन में दीक्षांत पासिंग आउट परेड शपथ लेते रिक्रूट आरक्षी।स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रविवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 2025-26 बैच के 481 प्रशिक्षु आरक्षियों ने पासिंग आउट परेड की। परेड की सलामी मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आजमगढ़ विवेक कुमार ने ली।
विज्ञापन

कहा कि पुलिस की वर्दी केवल एक पोशाक नहीं, बल्कि समाज के भरोसे और सुरक्षा का प्रतीक है। नया बैच उत्तर प्रदेश में स्मार्ट पुलिसिंग के युग को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
उन्होंने प्रशिक्षुओं को राष्ट्र की सेवा और भारतीय संविधान के प्रति सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र ने कहा कि अनुशासन ही हमारी शक्ति है। जनता के प्रति संवेदनशीलता ही एक आदर्श पुलिसकर्मी की असली पहचान है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर ने कहा कि यह बैच स्मार्ट पुलिसिंग के संकल्प को सिद्ध करेंगा। बाह्य विषय, इनडोर विषय व साक्षात्कार में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले टोली नंबर 14 रिक्रूट आरक्षी रोहिक कुमार दूबे, रिक्रूट आरक्षी विकास यादव टोली नंबर 3, रिक्रूट आरक्षी अमन कुमार नायक टोली नंबर 5, रिक्रूट आरक्षी राजमणि तिवारी टोली नंबर 6 को प्रशस्ती पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें