फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने वाराणसी किया स्थानांतरित

Sat, 01 Apr 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक युवती का अश्लील चित्र बनाकर  वायरल करने के मामले में पुलिस घटना के तीसरे दिन भी आरोपी की तलाश नहीं कर सकी। हालांकि मऊ पुलिस ने शनिवार को मामले को कार्रवाई और विवेचना के लिए वाराणसी पुलिस को स्थानांतरित कर दिया।
विज्ञापन



गाजीपुर जनपद की  एक  18 साल की युवती वाराणसी में रहकर अपने दोस्तों के साथ पढ़ती है। वह  वहां रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी करती है। इस बीच एक युवक की दोस्ती में खींचवाया गया फोटो उसके लिए परेशानी का सबब बन  गया। फोटो दोस्तों में वायरल होने से परेशान होकर उसने जहर खा लिया था। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को ही वाराणसी निवासी आरोपी शाहिद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ सिटी पंकज सिंह का कहना है कि घटना वाराणसी से जुड़ा हुआ है। इसलिए मुकदमा वाराणसी के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें