घोसी। कोतवाली क्षेत्र में शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए बुधवार की देर शाम सीओ उमाशंकर उत्तम एवं प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में रुट मार्च निकालकर लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
पुलिस उपाधीक्षक उमाशंकर उत्तम एवं कोतवाल अनिल चंद्र तिवारी के नेतृत्व में घोसी कोतवाली के परिसर से निकला रुट मार्च नगर के बस स्टेशन, बड़ागांव मोड़, बड़ागांव बाजार, करीमुद्दीनपुर आदि स्थानों का भ्रमण किया। इस दौरान सभी से शांति पूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील की गई। इस दौरान सीओ उमाशंकर उत्तम, प्रभारी निरीक्षक अनिल चंद्र तिवारी, दानिश खान, धर्मेंद्र कुमार, संतोष यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।