कोपागंज। स्थानीय थाना परिसर में बुधवार की देर शाम कसबे में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर क्षेत्राधिकारी अभिनव कन्नौजिया की अध्यक्षता में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधियों व विशिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक हुई। सीओ ने प्रबुद्ध लोगो का आह्वान किया कि आगे बढ़कर शांति के लिए पहल करें। सीओ ने कहा कि पुलिस किसी भी शांतिप्रिय व्यक्ति को कोई परेशानी होगी लेकिन आपसी सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्यवाही करेगी। बताते चलें कि मंगलवार की रात हूंसापुरा मुहल्ले में एक महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर पथराव करके शांति व्यवस्था को चुनौती दी गई। इसे देखते हुए क्षेत्र में सदभाव और शांति कायम करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर सीओ ने बुधवार की देर शाम कोपागंज थाना परिसर में बैठक किया। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें। थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि अगर कोई खलल पैदा करता है या माहौल बिगाड़ता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, बैठक में नगर पंचायत प्रतिनिधि हेलाल अंसारी ,साक़ीम विन हेलाल ,भोला सिंह ,धीरेन्द्र नाथ सिंह ,डॉ अजय यादव नेसार अहमद मोतीलाल जायसवाल सहित अनेको गणमान्य उपस्थित रहे। सभी लोगों ने भरोसा दिया कि कसबे की शांति व्यवस्था की बेहतरी के लिए पूरा सहयोग किया जाएगा।